Rain Alert: 6 से 11 नवंबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, देखें अगले 6 दिनों के मौसम का हाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2024 9:34 AM
Weather Forecast
Rainfall Warning: मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 6 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. जिसमें तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल कर्नाटक शामिल हैं.
झारखंड में अगले 6 से 9 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है. 6 से 9 नवंबर तक रांची और आस-पास सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आशिंक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतक तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है.
6 नवंबर को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 6 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. 6 नवंबर को आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 04 से 08 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध/कोहरा छा सकता है. उसके बाद हवा की गति बढ़कर दोपहर के समय दक्षिण दिशा से 10 – 15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे कम होकर 04 – 08 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. रात में धुंध/कोहरा छाए रहने की संभावना है.

7 नवंबर को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार 7 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि अन्य जगहों पर आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 04 – 08 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध रहेगी. उसके बाद हवा की गति बढ़ेगी और दोपहर के समय अलग-अलग दिशाओं से 06 – 10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी. शाम और रात के समय धीरे-धीरे यह गति कम होकर 04 – 08 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी. रात में धुंध रहने की संभावना है.

8 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 8 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है.

9 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 9 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है.

10 नवंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

11 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर को देश में केवल दो जगहों पर बारिश का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










