बारिश, गरज चमक के साथ तेज हवा, मौसम का बदलेगा मिजाज, IMD का वेदर अपडेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 May 2026 5:39 PM
मौसम का बदलेगा मिजाज. फोटो- पीटीआई
Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ राज्यों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
Rain Warning: देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है. भीषण गर्मी के बीच आंधी बारिश का दौर भी दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है.
उत्तर भारत में 11 से 13 मई तक बारिश का नया दौर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 7 मई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 8 मई को उत्तराखंड में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू होने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 11 मई के बीच कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश में 12 और 13 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम और मेघालय में 12 और 13 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
बिहार, झारखंड और बंगाल में तेज हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुसार बिहार और ओडिशा में 8 से 11 मई तक बारिश की संभावना है. झारखंड में 8, 11 और 12 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 9 से 10 मई को झारखंड में तेज आंधी चलने का अनुमान है. इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है.
मध्य और पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 8 मई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जताई है. तटीय कर्नाटक में 10 और 11 मई को बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.
Also Read:मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों का मौसम होगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










