5-6-9 और 10 फरवरी को बारिश की चेतावनी, जमेगा घना कोहरा, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर
Author Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 से 10 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है. कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है.
विज्ञापन
मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है. दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. आईएमडी का अनुमान है कि 5,6 और 9- 10 फरवरी को दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है.
फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर (Heavy Rain Alert)
- भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
- 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और बारिश और बर्फबारी का दौर आने की संभावना है.
- 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.
| तारीख | प्रभावित क्षेत्र | मौसम की संभावना |
|---|---|---|
| 5 फरवरी | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद | कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी |
| 5 फरवरी | उत्तराखंड | कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना |
| 6 फरवरी | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद | कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी |
| 6 फरवरी | हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड | कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी |
| 9–10 फरवरी | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद | बारिश और बर्फबारी का एक और दौर |
| 9–10 फरवरी | हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड | बारिश और बर्फबारी का एक और दौर |
कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान?
- मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यूपी में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है.
- अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.
- अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. उसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.
- अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.
घना कोहरा, कोल्ड डे की चेतावनी
- 7 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वोत्तर राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड 5 फरवरी तक और मेघालय 7 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










