दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम लेगा करवट, होगी बारिश, आया अलर्ट

Updated at : 31 Jan 2026 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Today

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं. इनके असर से 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम बदलेगा. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कहीं-कहीं इसका असर ज्यादा भी रहेगा.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में 1 से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश के आसार हैं.

दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में शनिवार से तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है. 31 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार  हैं. 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगी  राजस्थान में बारिश

एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश शुरू हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 31 जनवरी को राज्य के अजमेर, कोटा, जयपुर के अलावा भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 1 और 2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की संभवना है. कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक रेन अलर्ट, इन राज्यों में बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

पूरे झारखंड में अचानक ठंड बढ़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं. कुछ इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है. उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में दिखने लगा है. इससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola