ePaper

Heavy Rain Warning: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक रेन अलर्ट, इन राज्यों में बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

Updated at : 30 Jan 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं. इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट ले सकता है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत से जुड़े मैदानी इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी

मौसम विभग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर दिखाई दे सकता है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 30 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से 31 जनवरी की सुबह जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 3 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदल सकता है.

कई इलाकों में चल सकती है तेज हवाएं

मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज-बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. वहीं एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 2 फरवरी तक उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राजस्थान में गरज-बिजली के साथ बारिश की संभावना है.

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में कोहरे का प्रकोप रहेगा. इसके अलावा 30 और 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

आईएमडी ने जारी की चेतावनी

IMD ने मौसम के तेवर को देखते हुए चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने अपने गाइडलाइन में कहा कि बिजली कड़कने या आंधी-तूफान की स्थिति में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. यदि आप खुले में हैं तो जमीन पर लेटे नहीं. खुले में भी न रहे किसी पक्की इमारत में जाने की कोशिश करें. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola