ePaper

Rain Alert: 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी

Updated at : 25 Sep 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert: चार से पांच दिनों तक कई राज्यों में बारिश के आसार

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, उत्तर भारत, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 और 26 सितंबर को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 25 सितंबर को विदर्भ, 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, 26 और 27 सितंबर को ओडिशा में झमाझम बारिश की संभावना है. 26 से 30 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, 27 सितंबर को मराठवाड़ा, 27 और 28 सितंबर को कोंकण और गोवा समेत मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. देश के ई हिस्सों में अगले 5 से 6 दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ छींटे

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 से 29 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकती है. कुछ इलाकों पर भारी बारिश की भी संभावना है. 25, 29 और 30 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 से 30 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 25, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, 25 से 27 सितंबर के दौरान ओडिशा में भी बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश

आईएमडी का अनुमान है कि 26 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 25 से 28 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा, 27 से 30 सितंबर के दौरान गुजरात, 28 से 30 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ, 27 सितंबर को मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 29 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, 27 और 28 सितंबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.  

पूर्वोत्तर भारत 1 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

25 सितंबर को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कहीं गरज के साथ छींटे और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 25 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान और 1 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट

25 से 27 सितंबर के दौरान तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 25 और 26 सितंबर को लक्षद्वीप में, 26 से 29 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 26 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 26 और 27 सितंबर को रायलसीमा में बहुत भारी बारिश के आसार है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola