Rain Alert: 13,16,17,18,19 नवंबर तक भारी बारिश, 72 घंटे तक भयंकर शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2025 5:37 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का कहर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 13,16,17,18,19 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, माहे समेत कई और इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है. उत्तर भारत समेत कई और हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपडेट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक अगले एक सात दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 13 नवंबर और 16 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 13 नवंबर और 17 से 19 नवंबर के दौरान केरल और माहे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 17 से 19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है.

शीतलहर का दौर जारी रहने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई और हिस्सों में आगामी दिनों में शीतलहर का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में 16 नवंबर तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तापमान और शीत लहर को लेकर चेतावनी भी जारी की है. एक नजर डालते हैं आईएमडी के पूर्वानुमान पर.

  • 13 और 14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति रहेगी. 15 और 16 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है.
  • 13 से 16 नवंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर की जारी रह सकती है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.
  • अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

राजस्थान में लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान

राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट आ रहा है. फतेहपुर में बीती रात सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 7.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 1 से 2 सेल्सियस डिग्री कम है. बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की स्थिति

  • मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 16 से 18 नवंबर के दौरान तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
  • कई जगहों पर गरज के साथ छीटों के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 13 और 17 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश हो सकती है.
  • 17 से 19 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश की संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola