Rain Alert: दुर्गा पूजा में बारिश का खलल! IMD ने जारी किया हाई अलर्ट, देखें अगले 7 दिनों की वेदर रिपोर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Oct 2024 7:15 PM
Heavy Rain Alert
Rain Alert: मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. विभाग ने अगले 7 दिनों में कई राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी किया है.
Rain Alert: गुरुवार (3 अक्टूबर) से पूरे देश में नवरात्रि त्योहार शुरू हो गया है. जगह-जगह पंडाल बन रहे हैं. धूम-धाम से दुर्गा पूजा की तैयारी हो रही है. इस बार दशहरा में खलल पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने कहा है कि दशहरा के दौरान कई राज्यों में बारिश हो सकती है. कई जगहों के लिए IMD ने हाई अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 9 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश की आशंका है. बता दें, 9 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की सप्तमी है. ऐसे में अगर बारिश होती है तो पूजा में बारिश का खलल पड़ सकता है.
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. विभाग ने 3 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. IMD ने कहा है कि अगले 6 से 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी समेत कुछ और इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कहा है कि आगामी 3 से लेकर 9 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. चेन्नई में भी गुरुवार को सुबह से आसमान में काले बादलों का डेरा था. दिन चढ़ने के साथ ही जोरदार बारिश शुरु हो गई.
3 से 9 अक्टूबर तक होगी बारिश
मौसम विभाग ने अपने अपडेट रिपोर्ट में कहा है कि 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. 3 से लेकर 9 अक्टूबर को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, तमिलनाडु समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है. इन नौ दिनों में अक्टूबर को बिहार, मध्य प्रदेश, समेत दक्षिण के राज्यों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का भी अनुमान जारी किया है.
झारखंड में बारिश का दौर होगा शुरु
झारखंड में एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख होने का मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान जाहिर किया है. मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार से ही कई इलाकों में बादल छाने लगे. कल यानी शुक्रवार (4 October Jharkhand Weather) को राजधानी रांची समेत कई और जिलों में बारिश हो सकती है. इसके बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा. 5,6,7,8 अक्तूबर को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
बिहार में बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
बिहार बाढ़ से हलकान है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. 27 सितंबर से हथिया नक्षत्र भी शुरू हो गया है. इस नक्षत्र को भारी बारिश के लिए जाना जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










