Rain Alert: 20,21,22,23,24,25 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Rain Alert: 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम तैयार हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र में एक स्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर में और तीव्र होने की संभावना है. इसके असर के कारण अगले 7 दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है डिप्रेशन

लक्षद्वीप क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान एक डिप्रेशन में तीव्र होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. 21 अक्टूबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है. इसके असर के कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश

आईएमडी का अनुमान है कि 19 से 21 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. 21 और 22 अक्टूबर को केरल और माहे, 20 और 23 से 25 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, 20 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, 23 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 20 से 23 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 20 से 21 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 20 अक्टूबर को केरल और माहे और 23 से 25 तारीख के दौरान बहुत भारी बारिश.  22 से 25 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा, 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 22 से 25 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में मध्यम से भारी और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 24 और 25 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है.

पूर्वोत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 23 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 23 अक्टूबर तक मिजोरम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. 21 अक्टूबर तक ओडिशा में, 25 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 21 से 23 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ, 20 से 24 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़, 23 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं का दौर दिख सकता है. पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola