Rain Alert : अगले 48 घंटे में यहां होगी भारी बारिश, तेज हवा चलने की भी संभावना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Oct 2025 5:56 AM
16 अक्टूबर को कुछ राज्यों में होगी बारिश (Photo: PTI)
Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में तेज और बहुत तेज बारिश जारी रहने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Rain Alert : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु में 16 से 20 अक्टूबर तक, केरल में 16 से 21 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 16 से 17 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी. तटीय और दक्षिण कर्नाटक में 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु में 16 और 17 अक्टूबर और केरल में भी 16 और 17 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्र में गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. अगले 5 दिनों में इन क्षेत्र में गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है.
ओडिशा के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश
दक्षिण ओडिशा में 16 अक्टूबर को गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में 16-17 अक्टूबर, जबकि मराठवाड़ा में 16 अक्टूबर गरज के साथ बारिश होगी.
दिल्ली में कोई अलर्ट नहीं
दिल्ली में 16 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. किसी भी इलाके में बारिश नहीं होगी. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं
उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा और बारिश को लेकर कोई अलर्ट विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. इसका मतलब है कि किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है.
यह भी पढ़ें : Delhi Weather: मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 300 के पार
बिहार और झारखंड में नहीं होगी बारिश
बिहार में 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में बादल छाए नजर आ सकते हैं. प्रदेश की राजधानी पटना के अलावा सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इसी तरह झारखंड में 16 अक्टूबर को बारिश नहीं होगी. सभी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










