Rain Alert : चक्रवात की एंट्री! 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Feb 2025 8:57 PM
Rain Alert
Rain Alert: उत्तर भारत समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में एक बार फिर मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. मौसमी गतिविधियों के कारण आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है. न्यूनतम तापमान में भी एक बार फिर गिरावट आ सकती है.
Rain Alert: 15 जनवरी के बाद से उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिला. फरवरी का पहला सप्ताह बीतने को है मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया. मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी महीना शुष्क रहेगा. तापमान में बढ़ोत्तरी का कारण लोगों को अभी से ही गर्मी का अहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में फिर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. इसके अलावा उत्तर-पूर्व में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है.
चक्रवाती तूफान की दस्तक!
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण राजस्थान और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके कारण बिजली और गरज के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. इसका खासा असर उत्तर-पूर्वी राज्यों में देखने को मिल सकता है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा यहां तेज हवा भी चलने की संभावना है.
सक्रिय हो रहे हैं दो-दो पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. इनका असर इस सप्ताह के अंत तक दिखाई देगा. 6 से 7 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दिखाई देगा. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी इसका प्रभाव नजर आएगा.
कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. यहां सर्दी में इजाफा होगा.
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली से सटे राज्यों में दिखेगा. यहां भी मौसम करवट ले सकता है. यूपी के कई जिलों में बीते दिनों बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. आगरा, मथुरा, समेत कई और जिलों में ठंड में इजाफा होगा.
बिहार और झारखंड में गिरेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड और बिहार के भी कुछ हिस्सों में दिखेगा. यहां बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज आ सकती है. इसके अलावा दोनों राज्यों में शीतलहर भी चल सकती है. कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.
Also Read: Rain Alert: 8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान का दौर,भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










