बंगला खाली करने के नोटिस पर राहुल गांधी ने लिखा भावुक खत, कहा- धन्यवाद… मैं इसका पालन करूंगा

राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में कहा, पिछले 4 कार्यकालों में लोकसभा के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में यहां समय गुजारे. मानहानि के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए गए राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है.
संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद बंगला खाली करने के लिए दी गयी नोटिस का जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है. राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में कहा, पत्र के लिए धन्यवाद, मैं इसका पालन करूंगा.
बंगला खाली करने के नोटिस पर राहुल ने लिखा भावुक खत
राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में कहा, पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सदस्य होने के नाते, यह जनता का जनादेश है, जिसके प्रति मैं यहां बिताये समय की सुखद स्मृतियों का ऋणी हूं. उन्होंने आगे लिखा, पूर्वाग्रह के बिना, मैं, निश्चित रूप से आपके पत्र में निहित विवरण का पालन करूंगा. राहुल 2005 से इस बंगले में रह रहे हैं.
22 अप्रैल तक राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस
गौरतलब है कि मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए गए राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है. लोकसभा की आवासीय समिति ने यह फैसला लिया जिसके बाद लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने का पत्र भेजा.
"As an elected Member of Lok Sabha over last 4 terms, it is the mandate of the people to which I owe the happy memories of my time spent here. Without prejudice to my rights, I will, of course, abide by the details contained in your letter," Rahul Gandhi writes to Deputy… https://t.co/c3LzehDt9u pic.twitter.com/k5VW47TZB1
— ANI (@ANI) March 28, 2023
सिब्बल ने राहुल को बंगला खाली करने के नोटिस पर कहा- तुच्छ लोगों की तुच्छ राजनीति
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहे जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा तथा इसे तुच्छ लोगों की तुच्छ राजनीति करार दिया.
उनका जमीर मर चुका है – सिब्बल
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, राहुल को बंगला खाली करने के लिए कहा गया है..उनका जमीर मर चुका है. तुच्छ लोगों की तुच्छ राजनीति. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री का दायित्व संभाल चुके सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी. फिर वह राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय निर्वाचित हुए. पिछले दिनों सिब्बल ने एक मंच इन्साफ शुरू किया जिसका उद्देश्य देश में कथित तौर पर व्याप्त अन्याय का मुकाबला करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










