स्मृति ईरानी बोलीं- PM मोदी की छवि नष्ट करना राहुल गांधी का मकसद, गूंगी-बहरी वाले बयान पर श्रीनिवास को लताड़ा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, अपनी राजनीतिक बौखलाहट में राहुल गांधी का PM के प्रति विष देश के प्रति अपमान में परिवर्तित हो चुका है. PM मोदी का अपमान करने की कोशिश में राहुल गांधी ने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया.
दिग्गज बीजेपी नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, राहुल गांधी का एक मात्र मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि नष्ट करना है.
राहुल गांधी का PM के प्रति विष देश के प्रति अपमान में परिवर्तित हो चुका है : ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, अपनी राजनीतिक बौखलाहट में राहुल गांधी का PM के प्रति विष देश के प्रति अपमान में परिवर्तित हो चुका है. PM मोदी का अपमान करने की कोशिश में राहुल गांधी ने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया. यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदाय के लोगों का अपमान किया है. जब आदिवासी परिवार की महिला राष्ट्रपति बनी तब भी गांधी परिवार के आदेश पर द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान कांग्रेस के नेतृत्व ने किया.
पीएम मोदी की छवि नष्ट करना ही राहुल का एक मात्र मकसद
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी ने 4 मई 2019 में एक मैगजीन इंटरव्यू में कहा था कि PM नरेंद्र मोदी की ताकत उनकी छवि है. उन्होंने कहा था, मैं PM मोदी की छवि पर प्रहार करता रहूंगा जब तक उस छवि को नष्ट ना कर दूं. गांधी परिवार ने सत्ता में रहते हुए PM मोदी की छवि खराब करने की पूरी कोशिश की लेकिन वे न जनता का प्रेम PM मोदी के लिए कम कर सके और न जनता का साथ.
Also Read: अब सावरकर पर बोलकर फंसे राहुल गांधी, माफी वाले बयान पर पोते रंजीत ने कार्रवाई की मांग की
#WATCH | "The house does not belong to him, it belongs to the common people," Union Minister Smriti Irani on notice to Congress leader Rahul Gandhi to vacate the government-allotted bungalow pic.twitter.com/l9ZRpAslZr
— ANI (@ANI) March 28, 2023
राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी को गाली दी
स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी को गाली दी और लेकिन अपने बयान को सत्यापित नहीं कर सके. राहुल गांधी को अदालत ने दोषी ठहराया है, किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि ओबीसी समुदाय को गाली देने के आरोप में. हमारे देश का हर नागरिक इस बात को जानता है.
स्मृति ईरानी ने गूंगी-बेहरी वाले बयान पर श्रीनिवास को लताड़ा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गूंगी-बेहरी वाले बयान पर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा, शब्द राहुल गांधी के हैं, संस्कार सोनिया गांधी का. बस जुबान युवा कांग्रेस की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










