Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बसायेंगे हर रोज एक नया गांव, जानें 3570 KM की भारत यात्रा का पूरा रूट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Sep 2022 8:58 PM
**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @MahilaCongress ON WEDNESDAY, SEPT. 7, 2022** Kanyakumari: Congress leader Rahul Gandhi addresses the launch of 'Bharat Jodo Yatra', in Kanyakumari, Wednesday, Sept. 7, 2022. (PTI Photo)(PTI09_07_2022_000248B)
राहुल गांधी और उनके साथ कांग्रेसी नेताओं की भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. जिसमें कांग्रेस से जुड़े करीब 300 से अधिक लोग शामिल होंगे.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है. जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं, जिन्हें भारत यात्री कहा जा रहा है. राहुल गांधी अपनी इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी में नयी ऊर्जा भरने की कोशिश में हैं. इसके साथ ही उनका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव है.
18 दिनों में 3570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. यह यात्रा पूरे 150 दिन तक चलेगी. राहुल गांधी के साथ 118 अन्य ‘भारत यात्री’ भी साथ चल रहे हैं.
Also Read: 3,570 किमी, 150 दिन, कोई होटल नहीं, जानें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें12 राज्यों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी और उनके साथ कांग्रेसी नेताओं की भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. जिसमें कांग्रेस से जुड़े करीब 300 से अधिक लोग शामिल होंगे.
हर दिन एक नया गांव बसायेंगे राहुल गांधी ?
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर दिन एक नया गांव बसायेंगे. दरअसल राहुल गांधी यात्रा साधारण तरीके से पूरा करने वाले हैं. अब सवाल उठता है कि करीब पांच महीने तक राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान कहां रहेंगे, क्या खायेंगे. उनके साथ चलने वाले कहां रहेंगे. ऐसे कई सवाल सभी के मन में उठ रहे होंगे. मालूम हो राहुल गांधी अपने साथ एक चलता-फिरता गांव लेकर चल रहे हैं. यानी हर रोज गांधी एक नया गांव बसायेंगे.
राहुल गांधी के साथ चल रहा कंटेनर, जिसमें सारी सुविधायें हैं मौजूद
राहुल गांधी के साथ कंटेनर भी चल रहा है. जो एक छोटा मोटा गांव के समान है. जिसमें रहने, खाने की पूरी व्यवस्था होगी. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों के लिए भी कंटेनर की व्यवस्था की गयी है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ करीब 60 कंटेनर चल रहे हैं. एक कंटेनर में 12 लोग रह पायेंगे.

रोजाना 23 किलोमीटर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पांच महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रोजाना 23 किलोमीटर की पैदल मार्च करेंगे. यात्रा सुबह 7 बजे से शुरू होगी और 10 बजे तक चलेगी. उसके बाद दोपहर 3:30 से शुरू कर 7 बजे शाम तक यात्रा करेंगे.
भारत जोड़ो यात्रा का रूट इस तरह होगा
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई. उसके दूसरा पड़ाव तिरुवनंतपुरम होगी. उसके कोच्ची, निलंबूर, मैसूर, वैल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव जोमोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू और आखिर में यात्रा श्रीनगर में खत्म होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










