3,570 किमी, 150 दिन, कोई होटल नहीं, जानें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2022 3:10 PM

विज्ञापन

आज कांग्रेस कन्याकुमारी से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी. पार्टी की इस यात्रा का उद्देश्य विचारों की लड़ाई में स्वयं को मजबूत बनाना है. ऐसे में आज हम आपको इस यात्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताएंगे.

विज्ञापन

कांग्रेस आज कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगा. पार्टी की इस यात्रा का उद्देश्य विचारों की लड़ाई में स्वयं को मजबूत बनाना है. यात्रा की आधिकारिक शुरुआत राहुल गांधी करेंगे, हालांकि पैदल मार्च कल से शुरू होगा. कांग्रेस ने कहा कि यात्रा का किसी चुनाव से कोई संबंध नहीं है और इसका उद्देश्य केवल ‘भारत को एकजुट करना’ है. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए ‘परिवर्तनकारी क्षण’ और ‘पार्टी के कायाकल्प’ के लिए एक निर्णायक क्षण होगा.

प्रियंका ने की यात्रा से जुड़ने की अपील

एक वीडियो संदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा, जहां भी संभव हो, यात्रा से जुड़े. उन्होंने कहा कि यह यात्रा इसलिए जरूरी है, क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है. कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह यात्रा राजनीतिक है, लेकिन इसका मकसद राजनीतिक लाभ लेना नहीं है, बल्कि देश को जोड़ना है.

Also Read: कांग्रेस आज से शुरू करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कन्याकुमारी से हरी झंडी दिखाएंगे राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर 10 महत्वपूर्ण बातें

  1. यात्रा 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी.

  2. यात्री किसी होटल में नहीं रुकेंगे, बल्कि कंटेनरों में रात बिताएंगे. ऐसे कुल 60 कंटेनरों की व्यवस्था की गई है. कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एसी भी लगे हैं.

  3. सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी एक कंटेनर में रहेंगे, जबकि अन्य कंटेनर साझा करेंगे.

  4. हर दिन गांव के आकार में नई जगह पर कंटेनर खड़े किए जाएंगे. पूरे समय के यात्री सड़क पर भोजन करेंगे. उन्हें कपड़े धोने की सेवाएं प्रदान की जाएंगी.

  5. भारत जोड़ो यात्रा के इन 5 महीनों के दौरान होने वाले मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है.

  6. यात्री प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पैदल चलेंगे.

  7. यात्रियों के दो जत्थे होंगे- सुबह और शाम. सुबह का बैच सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक और शाम का बैच 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक चलेगा. रोजाना करीब 22 से 23 किमी पैदल चलने की योजना है. शाम का बैच विस्तृत होगा और इसमें जनभागीदारी देखने को मिलेगी.

  8. भारत जोड़ो यात्रा के सबसे पुराने सदस्य राजस्थान के कांग्रेस नेता 58 वर्षीय विजेंद्र सिंह महलावत हैं. सबसे कम उम्र के सदस्य 25 साल के आजम जोम्बला और बेम बाई है. दोनों अरुणाचल प्रदेश से हैं. कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा भी राहुल गांधी की यात्रा टीम का हिस्सा हैं. भारत यात्रियों में लगभग 30% महिलाएं हैं.

  9. रूट मैप के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा इन 20 प्रमुख स्थानों को छूएगी: कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव जमोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर होकर जाएगी.

  10. यात्रा केरल में 18 दिन और कर्नाटक में 21 दिन तक चलेगी. पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने पर यात्री कर्नाटक में होंगे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola