'राहुल गांधी को उनके गलत कर्मों की मिली सजा', अनुराग ठाकुर ने अयोग्यता मामले पर कसा तंज
अनुराग ठाकुर ने कहा, अगले आम चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने का विश्वास जताते हुए ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2024 में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि देश के लोग उन्हें एक और कार्यकाल के लिए देश का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या को लेकर भी तंज कसा. ठाकुर ने कहा, यह उनके गलत कर्मों का फल है.
गलत कृत्यों की सजा पा रहे हैं राहुल गांधी: ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता का जिक्र कर रहे हुए कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके गलत कृत्यों के लिए दंडित किया गया. उन्होंने कहा कि गांधी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, जिसके लिए अदालत ने उन्हें सजा दी. ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरे मामले में कोई भूमिका नहीं निभाई.
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा
गौरतलब है कि मोदी सरनेम पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद 24 मार्च को गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
2024 में मोदी की बनेंगे देश के प्रधानमंत्री: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा, अगले आम चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने का विश्वास जताते हुए ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2024 में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि देश के लोग उन्हें एक और कार्यकाल के लिए देश का नेतृत्व करते देखना चाहते हैं. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 12 जून को हमीरपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे ताकि उन्हें चुनाव के लिए तैयार किया जा सके.
बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के लिए एक हजार करोड़ का बजट आवंटित
बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है और एक हजार करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है. भाजपा नेता ने कहा कि हालांकि, समस्या यह है कि हिमाचल प्रदेश सरकार परियोजना के लिए अपना हिस्सा नहीं दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










