राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोरोना ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने का है बहाना

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-  कोरोना ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने का है बहाना

राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नफरत भरे भारत को नहीं चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे देश में डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें. कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है.

राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह जिले के घासेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह यात्रा कश्मीर जाएगी. अब वे एक नया तरीका लेकर आए हैं. उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड फैल रहा है, यात्रा रोक दो. गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राजस्थान चरण के बाद बुधवार को नूंह से हरियाणा में प्रवेश किया था. उन्होंने कहा, ‘‘अब वे यात्रा रोकने का बहाना बना रहे हैं। मास्क लगाओ, यात्रा रोको, कोविड फैल रहा है, ये सब बहाने हैं.

मांडविया ने मंगलवार को राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा था कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें. केंद्र और हरियाणा में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह सच्चाई से डरती है. उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से, ये लोग डर गए हैं, ये सच्चाई है.

राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नफरत भरे भारत को नहीं चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वे देश में डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी के चरित्र को समझिए, जब कोई भी उनके खिलाफ खड़ा होता है, चाहे वह किसान हों, जिन्होंने अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया था, वह विपरीत दिशा में चलने लगते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप (उन्हें) पहचानते हैं। जब भी कोई उनके खिलाफ खड़ा होता है, मोदी उनका सामना नहीं करते, (वह) भाग जाते हैं और मैदान छोड़ देते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संसद में (विपक्ष) कांग्रेस की आवाज को दबाने की भी कोशिश कर रही है और इस कारण से भी यह यात्रा निकाली गई है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola