मैकेनिक की दुकान अचानक पहुंचे राहुल गांधी, पेचकस लेकर रिपेयर करने लगे बाइक, लोगों से बढ़ा रहे सरोकार!

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी दिल्ली में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में नजर आये. राहुल की मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. इधर, कांग्रेस ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, जिनमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते हुए और मैकेनिक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 अगले साल है. सियासी दल और उनके नेता अभी से लोगों को रिझाने में लगे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ज्यादा से ज्यादा लोगों के रूबरू हो रहे हैं. बीते दिन राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग स्थित एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में नजर आये. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर  भी तस्वीर साझा की गई है. दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को करोल बाग में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकानों पर पहुंचे और उनसे बातचीत की.

भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इन लोगों साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की है. साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है. अपने कैप्शन और लिखा है कि रिंच घुमाने वाले और भारत के पहियों को गतिमान रखने वाले हाथों से सीख रहा हूं. इधर, कांग्रेस ने भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं, जिनमें वह मोटरसाइकिल ठीक करना सीखते हुए और मैकेनिक से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

जारी है भारत जोड़ो अभियान- कांग्रेस

मोटरसाइकिल मैकेनिक से राहुल गांधी की बातचीत को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं. इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है. ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है. राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग में मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ. भारत जोड़ो यात्रा जारी है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक भी यात्रा की थी.

ट्रक में की थी सवारी
राहुल गांधी आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले वो हरियाणा के अंबाला में ट्रक ड्राइवरों के साथ समय गुजारा था. राहुल गांधी ने ट्रक में सवारी की थी और ट्रक ड्राइवरों की समस्याएं भी सुनी थी. उन्होंने अमेरिका में भी ट्रक की सवारी के दौरान उन लोगों का हाल जाना था. जबकि, बेंगलुरु में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के साथ बाइक की सवारी की थी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola