‘हर कीमत चुकाने को तैयार’, आयी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi leaves from Parliament House complex, in New Delhi, Friday, March 24, 2023. Gandhi has been disqualified from the Lok Sabha, the Lok Sabha Secretariat said on Friday. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI03_24_2023_000128B)
Rahul Gandhi Reaction : राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं….मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं….
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अबतक का सबसे बड़ा झटका लगा है. उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है जिसके बाद लगातार कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. मामले पर खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आया है. उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और हर कीमत चुकाने को तैयार हैं.
अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं….मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं….उनके इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही है. कुछ यूजर उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं तो कुछ इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं.
आपको बता दें कि केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया आयी. इस फैसले के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी उनसे मिलने पहुंचीं. प्रियंका गांधी ने तो ट्वीट करके मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.
Also Read: ‘मजिस्ट्रेट ने जैसे निर्णय दिया है वो धारा 202 का उल्लंघन ‘, जानिए अब क्या होगा राहुल गांधी का अगला कदम
यहां चर्चा कर दें कि लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है. उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दोषी ठहराया तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाई.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










