ePaper

'21 दिन में खत्म करना था कोरोना, मगर खत्म कर दिए करोड़ों रोजगार'- राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर बोला हमला

Updated at : 09 Sep 2020 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
'21 दिन में खत्म करना था कोरोना, मगर खत्म कर दिए करोड़ों रोजगार'- राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर बोला हमला

rahul gandhi news, unemployment news, lockdown latest : कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण देश में आई आर्थिक मंदी और जीडीपी गिरने को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के लॉकडाउन के फैसले ने देश में करोड़ों लोगों का रोजगार खत्म कर दिया, जबकि 97 लाख लोगों को शहर छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण देश में आई आर्थिक मंदी और जीडीपी गिरने को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के लॉकडाउन के फैसले ने देश में करोड़ों लोगों का रोजगार खत्म कर दिया, जबकि 97 लाख लोगों को शहर छोड़ना पड़ा.

राहुल गांधी ने वीडयो जारी करते हुए कहा कि 21 दिनों में सरकार को कोरोना खत्म करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने करोड़ों रोजगार खत्म कर दिए. राहुल ने आगे कहा कि मोदी सरकार के तीन फैसलों ने अर्थव्यवस्था की हालात खराब कर दी, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ गई है.

प्रियंका का ट्वीट- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है. अपनी रूकी हुई भर्तियों, परीक्षाओं की तिथियों, अपॉइंटमेंट एवं नई नौकरियों को लेकर युवा अपनी आवाज उठा रहा है. आज हम सबको युवाओं की रोजगार की लड़ाई में उनका साथ देने की जरूरत है.’

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 89,706 नए मामले सामने आए और 1,115 मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,70,129 हो गई है जिसमें 8,97,394 सक्रिय मामले, 33,98,845 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 73,890 मौतें शामिल हैं

Also Read: कांग्रेस उतारेगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में विपक्षा का साझा उम्मीदवार

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola