राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, बोले राजनाथ सिंह- लंदन में किया गया भारत का अपमान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Mar 2023 11:33 AM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर लगातार हमले कर रही है. सत्र के दौरान इस मामले की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी.

विज्ञापन

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के द्वारा दिये गये बयान को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया. मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए.

राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा शुरू हो गया जिसके बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गयी. कुछ ऐसा ही नजारा राज्यसभा में भी देखने को मिला. यहां भी राहुल गांधी के बयान को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थिगत करनी पड़ी.

विदेशी जमीन पर भारतवासियों का अपमान किया है राहुल गांधी ने

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है. भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं. उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए.

Also Read: PM Modi ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किया हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस ढंग से लोकतंत्र और देश को अपमानित करते हैं, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलते हैं. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है. जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए.

झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता. उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया. मेघवाल ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है. वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola