Rahul Gandhi: सदस्यता बहाल होने के बाद कुछ इस तरह संसद पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो
New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi leaves after a meeting at AICC headquarters, in New Delhi, Friday, Aug. 4, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI08_04_2023_000371A)
Parliament Monsoon Session: सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गयी टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गयी. इसके बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे तो उनका हावभाव अलग नजर आया.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गयी टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गयी. इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की. इसके बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है.
लोकसभा सदस्यता बहाली के बाद जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे तो उनका हावभाव कुछ अलग ही नजर आया. उनके आने के बाद विपक्ष के सांसदों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का स्वागत करते हुए सोमवार को प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे भारत के लोगों खासकर वायनाड संसदीय क्षेत्र की जनता को राहत मिली है. खरगे ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राहुल गांधी जी की संसद की सदस्यता बहाल करने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है. यह (कदम) भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड की जनता के लिए राहत लेकर आया है.
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Mahatma Gandhi at the Parliament House.
Lok Sabha Secretariat restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership today after Supreme Court stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case. pic.twitter.com/jU9bWXG6UL
— ANI (@ANI) August 7, 2023
खरगे ने कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को मिठाई बांटी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार के कार्यकाल का अब जो भी वक्त बचा है, उन्हें उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने की बजाय शासन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन में खरगे ने कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को मिठाई भी खिलाई. यहां चर्चा कर दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गयी टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गयी. इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की.
#WATCH | Delhi: I.N.D.I.A alliance leaders raise 'Rahul Gandhi Zindabad' slogans as they welcome him to the Parliament. pic.twitter.com/Fd2P5J2DXY
— ANI (@ANI) August 7, 2023
I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद इन सांसदों में कितनी खुशी है. इधर, लोकसभा सचिवालय द्वारा आज राहुल गांधी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट किया.
#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi and MP Rahul Gandhi at the Parliament in Delhi.
Lok Sabha Secretariat today restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership. pic.twitter.com/2MjBSybUEb
— ANI (@ANI) August 7, 2023
विपक्षी दलों के सांसदों ने लगाये नारे
लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को राहुल गांधी संसद पहुंचे जहां कांग्रेस और उसके कुछ अन्य सहयोगी दलों के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके प्रेमचंद्रन और कई अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी का स्वागत किया. विपक्षी सांसदों ने ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए.
यह था पूरा मामला
राहुल गांधी ने 11 अप्रैल, 2019 को बेंगलुरु के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था. इसके खिलाफ भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी. चार साल तक सेशन कोर्ट में इस पर केस चला. इस साल 23 मार्च को सेशन कोर्ट का फैसला आया, जिसमें राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनायी गयी, जो इस अपराध की अधिकतम सजा है.
लोकसभा में हंगामा
इधर, मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में सोमवार को गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य मणिपुर का मुद्दा उठाने लगे. हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया. पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिये. इस बीच विपक्षी दलों के सदस्यों का मणिपुर मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब की मांग को लेकर हंगामा जारी था.
Also Read: क्या होगा राहुल गांधी का ? मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह हंगामेदार रहने की संभावना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










