केंद्रीय कर्मियों के DA में कटौती पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर किया वार, जानिए अपने ट्वीट में उन्होंने क्या कहा...?

Updated at : 24 Apr 2020 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मियों के DA में कटौती पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर किया वार, जानिए अपने ट्वीट में उन्होंने क्या कहा...?

कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर जुलाई 2021 तक रोक लगाये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर जुलाई 2021 तक रोक लगाये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर किये गये ट्वीट में सरकार पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कटौती को अमानवीय करार दिया है.

Also Read: जुलाई 2021 तक नहीं मिलेगा 1 करोड़ केंद्रीय कर्मियों को DA और DR, यहां जानिए पांच सवालों के जवाब

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लाखों करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना और केंद्रीय विस्टा सौंदर्यीकरण परियोजना को निलंबित करने की बजाय कोरोना से जूझ कर जनता की सेवा कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशन भोगियों और देश के जवानों का महंगाई भत्ता (DA) काटना सरकार का असंवेदनशील तथा अमानवीय निर्णय है.’

बता दें कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी, 2020 से एक जुलाई, 2021 के बीच महंगाई भत्ते (DA) की दर को संशोधित नहीं करने का फैसला लिया है. हालांकि, महंगाई भत्ते का भुगतान मौजूदा दर (17 फीसदी) से किया जाता रहेगा. सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 48 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर प्रभावित होंगे. इसका मतलब कि कुल मिलाकर एक करोड़ 1.13 करोड़ परिवार इस फैसले की जद में होंगे.

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आदेश के अनुसार, कोरोना वायरस के संकट की वजह से 1 जनवरी, 2020 के बाद से केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी को मिलने वाली महंगाई भत्ते की राशि नहीं दी जाएगी. वहीं, 1 जुलाई 2020 से जो बकाया महंगाई भत्ता मिलना था, उसको भी नहीं दिया जाएगा.अब इसके आगे महंगाई भत्ता देने का फैसला कब किया जाएगा, ये 1 जुलाई 2021 को साफ होगा. ये आदेश केंद्रीय कर्मचारी और केंद्र सरकार द्वारा पेंशन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के इन भत्तों की रोक से वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-2022 में सरकार को कुल 37530 करोड़ रुपये की बचत होगी.

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाओं में कटौती की जा रही है. इससे पहले गुरुवार को ही रक्षा बजट में कटौती की बात सामने आयी है, जहां पर नयी परियोजनाओं की खरीद को कुछ वक्त के लिए रोकने की बात कही गयी है. इस फैसले का असर राफेल विमान, एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद पर भी पड़ सकता है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola