सस्ता गैस सिलेंडर और सुलभ रेल यात्रा चाहिए या फिर शहंशाह के बुत..., पीएम मोदी पर राहुल गांधी का कटाक्ष
**EDS: HANDOUT IMAGE** Coimbatore: Congress leader Rahul Gandhi arrives in Coimbatore, Saturday, Aug. 12, 2023. (PTI Photo)(PTI08_12_2023_000020B)
‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया, किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी...जानें कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर क्या लिखा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया और दो नयी अमृत भारत व छह नयी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस खबर के इतर कांग्रेस के सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटेफार्म एक्स पर एक रेलवे स्टेशन की तस्वीर शेयर की और केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया. उनके इस पोस्ट पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया,
किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी,
प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गए,
निजीकरण के द्वार खोल दिये गएजनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?
भारत… pic.twitter.com/avjCFQ731U
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2023
क्या कहा पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी ने
सोशल मीडिया प्लेटेफार्म एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा कि ‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया, किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी, प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गए, निजीकरण के द्वार खोल दिये गए. कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था? भारत की जनता को क्या चाहिए? सस्ता गैस सिलेंडर एवं सुलभ रेल यात्रा? या ‘शहंशाह के बुत’ के साथ तस्वीर? आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया हो. इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर चुके हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कर रही है बीजेपी पर प्रहार
अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले कांग्रेस और विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता ने रेलवे किराये और रसोई गैस की कीमत को लेकर मोदी सरकार को घेरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










