Radhika Khera ने कांग्रेस पर ‘फोड़ा बम’, न्याय यात्रा के दौरान कमरे में बंद करने और शराब पिलाने का लगाया आरोप

Radhika Khera
Radhika Khera: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा ने इस्तीफा देने के एक दिन बाद अपनी एक्स हो चुकी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पार्टी नेताओं पर उन्हें कमरे में बंद करने और शराब पिलाने का आरोप लगाया है.
Radhika Khera: राधिका खेड़ा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को लेकर उनकी आलोचना इस स्तर तक पहुंच गयी कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में उनके साथ हुई घटना में उन्हें न्याय देने से इनकार कर दिया गया.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कमरे में कर दिया गया था बंद : खेड़ा
राधिका खेड़ा ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ आये थे, तब पार्टी के मीडिया अध्यक्ष ने उन्हें शराब की पेशकेश की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के 5 से 6 नेता नशे की हालत में उनका दरवाजा खटखटाते थे. उन्होंने कहा, मैंने सचिन पायलट और जयराम रमेश को इस बारे बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. बाद में मुझे बताया गया कि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का समर्थन नहीं करती हूं, इसलिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.
खेड़ा ने छत्तीसगढ़ के मीडिया चेयरमैन पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि सुशील आनंद शुक्खा ने उनसे बदतमीजी की और गाली भी दी. मैंने फोन पर रिकॉर्डिंग करने की धमकी दी, तो कमरे में पहले से मौजूद दो और लोगों ने दरवाजा बंद कर दिया. उस दौरान उन्हें गालियां दी गईं. मैं चिल्लाती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी गई, बाद में उन्हें दरवाजा को धक्का दिया और प्रदेश महासचिव के कमरे में चली गई. उनके पास शिकायत की, लेकिन वो अपनी सीट से उठे तक नहीं और न ही उन्होंने पूछा कि उनके साथ क्या हुआ.
भूपेश बघेल ने मुझे छत्तीसगढ़ छोड़ने की सलाह दी
राधिका खेड़ा ने बताया, उनके साथ जो दुर्व्यवहार हुई थी, उसके बारे में उन्होंने फोन पर जयराम रमेश और सचिन पायलट से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें बात नहीं कराया गया. पायलट के पीए ने कह दिया कि वो व्यस्त हैं. जब भूपेश बघेल के पास इसकी शिकायत की, तो उन्होंने छत्तीसगढ़ छोड़ने की सलाह दे डाली. खेड़ा ने यह भी दावा किया कि पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं को कई बार सूचित करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला.
राम मंदिर जाने पर मुझे प्रताड़ित किया गया
राधिका खेड़ा ने यह भी कहा कि धर्म का समर्थन करने वालों को हमेशा विरोध का सामना करना पड़ा है और इसी के साथ ही उन्होंने हिरण्यकश्यप, रावण और कंस का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी तरह ही कुछ लोग भगवान श्री राम का नाम लेने वालों का विरोध करते हैं. खेड़ा ने कहा, हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली बहुत मायने रखती है. रामलला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है, वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं. मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए, जहां एनएसयूआई से लेकर एआईसीसी के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया, आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है, क्योंकि अयोध्या में राम लला के दर्शन से खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने कहा, मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इंकार कर दिया गया.
पवन खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुई थी बहस
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 30 अप्रैल को रायपुर में पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के दौरे को लेकर खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रकेष्ठ के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच बहस हुई थी. बाद में खेड़ा का एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ अभद्र बर्ताव किया गया.
Also Read: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस व उनके नौकर के ठिकानों पर ईडी की रेड, 20 करोड़ कैश बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










