Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने भगवंत मान सरकार को दिया झटका, विशेष सत्र को किया रद्द, AAP का हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Sep 2022 8:39 PM
**EDS: FILE PHOTO** New Delhi: In this file photo dated July 31, 2015 comedian Raju Srivastava at Parliament house complex in Delhi. Srivastava died after 41 days in Delhi hospital on Wednesday, Sept. 21, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_21_2022_000025B)
Banwarilal Purohit vs Bhagwant Mann पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का अपना आदेश बुधवार को वापस ले लिया.
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच टकराव की खबर तो आये दिन आती रहती है, लेकिन अब ऐसी ही खबर पंजाब से भी आ रही है. पंजाब की आम आदमी सरकार और राज्यपाल के बीच भी गतिरोध की स्थिति बन गयी है. दरअसल राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान सरकार के विशेष सत्र को रद्द कर दिया है.
पंजाब के राज्यपाल ने भगवंत मान सरकार को दिया तगड़ा झटका
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का अपना आदेश बुधवार को वापस ले लिया. राजभवन ने केवल विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विधानसभा सत्र आहूत करने को लेकर विशिष्ट नियम नहीं होने का हवाला दिया.
Also Read: Capt Amarinder Singh: कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का BJP में विलय
Punjab Governor withdraws orders calling for Assembly session for a “confidence motion” called by Punjab government due to “absence of specific rules” to do so. pic.twitter.com/k9uKb8ukSe
— ANI (@ANI) September 21, 2022
भाजपा और कांग्रेस ने विशेष सत्र का किया था विरोध
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्यपाल से संपर्क करके कहा था कि सिर्फ विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है.
आम ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला
पंजाब के राज्यपाल द्वारा भगवंत मान सरकार के बुलाये गये विशेष सत्र को रद्द किये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ा विरोध किया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, राज्यपाल कैबिनेट द्वारा बुलाए सत्र को कैसे मना कर सकते हैं? फिर तो जनतंत्र खतम है. दो दिन पहले राज्यपाल ने सत्र की इजाजत दी. जब ऑपरेशन लोटस फेल होता लगा और संख्या पूरी नहीं हुई तो ऊपर से फोन आया कि इजाजत वापिस ले लो. आज देश में एक तरफ संविधान है और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस. सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया और लिखा, इसका मतलब साफ है, अगर विश्वास मत पास हो गया तो पंजाब में आप की सरकार को 6 महीने तक भाजपा ऑपरेशन लोटस से गिरा नहीं पाएगी. इसलिए विश्वास मत के खिलाफ है भाजपा के राज्यपाल महोदय. आम आदमी पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बाजवा अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं.
क्या है मामला
पंजाब में आम आदमी की सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष सत्र आहूत करने की मांग की थी. इससे कुछ दिन पहले ही ‘आप’ ने भाजपा पर उसकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










