Crime Story : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम देखकर बनाया मर्डर का प्लान, जानें क्या हुआ फिर

Updated:
विज्ञापन
Pune Murder

पुणे मर्डर की तस्वीर (Photo: AI)

Crime Story : हत्या करने के बाद पति ने दूसरे व्यक्ति को पत्नी के मोबाइल से मैसेज भेजे. ऐसा इसलिए ताकि लगे कि उसकी पत्नी किसी और से संबंध रखती थी. जबकि जांच से यह बात सामने आई कि पति का ही किसी और महिला से संबंध है. जानें क्या है पूरी कहानी.

विज्ञापन

Crime Story : पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह किसी बॉलीवुड मूवी की स्टोरी जैसा लग रहा है. यहां एक शख्स ने पिछले महीने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसके शव को अस्थायी भट्टी में जलाया. इसके बाद फिर पुलिस स्टेशन जाकर बार-बार उसे खोजने का नाटक करता रहा ताकि जांच को गुमराह किया जा सके. हत्या के बाद उसने दूसरे व्यक्ति को पत्नी के मोबाइल से मैसेज भेजे, ताकि ऐसा लगे कि उसकी पत्नी का किसी और से रिश्ता था. पुलिस ने अब पूरे मामले का खुलासा किया है.

दृश्यम चार बार देखकर हत्या का प्लान बनाया

इस संबंध में ndtv.com ने खबर प्रकाशित की है. पुलिस की जांच ने उसका पूरा प्लान बिगाड़ दिया. पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि उसने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम चार बार देखकर हत्या का प्लान बनाया. आरोपी का नाम समीर जाधव है और उसकी पत्नी का नाम अंजलि समीर जाधव (38) था, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. दोनों की शादी 2017 में हुई थी. समीर के पास ऑटोमोबाइल डिप्लोमा था और वह अपना गैराज चलाता था. वे पुणे के शिवणे इलाके में रहते थे और उनके दो बच्चे थे.

पत्नी की कर दी गला दबाकर हत्या

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी को एक गोदाम में ले गया, जिसे वह किराए पर लिए हुए था. उसने पत्नी से कहा कि वह उसे नया गोदाम दिखाने ले जा रहा है. लेकिन अंदर पहुंचते ही उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसने पहले ही वहां एक लोहे की भट्टी बना रखी थी ताकि सबूत मिटा सके. समीर जाधव ने पत्नी के शव को उसी भट्टी में जला दिया और राख को पास की नदी में फेंक दिया. घटना के समय उनके बच्चे दिवाली की छुट्टियों में अपने गांव गए हुए थे.

आरोपी का किसी और महिला से संबंध था

शुरुआत में पुलिस को लगा कि समीर जाधव ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे उसकी वफादारी पर शक था. लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि खुद समीर का किसी और महिला से संबंध था. अपने प्लान को मजबूत करने और पत्नी के चरित्र पर शक का माहौल बनाने के लिए उसने अंजलि के फोन से अपने एक दोस्त को “आई लव यू” का मैसेज भेजा और फिर खुद ही उस मैसेज का जवाब दिया, ताकि झूठा सबूत तैयार हो सके.

हत्या के बाद समीर जाधव खुद पुलिस थाने गया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वह बार-बार पुलिस स्टेशन जाकर पूछता रहा कि उसकी लापता पत्नी मिली या नहीं…लेकिन उसका यह नाटक पुलिस ने पकड़ लिया. डीसीपी सांभाजी कदम ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल जांच और समीर के बार-बार के सवालों के आधार पर मामला सुलझा लिया. उसके बयानों और सबूतों में फर्क मिलने पर कड़ी पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे फिल्म दृश्यम देखकर मर्डर का प्लान बनाया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola