Ayodhya: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी? उठी ये मांग
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jan 2024 12:57 PM
**EDS: TO GO WITH STORY** Ayodhya: A staffer at a manufacturing unit displays a model of the Shri Ram Janmabhoomi Temple, at Faizabad in Ayodhya district, Monday, Jan. 1, 2024. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav)(PTI01_02_2024_000157A)
Ayodhya/Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जोरदार ढंग से तैयारी चल रही है. इस बीच महाराष्ट्र में कुछ ऐसी मांग की गई है जिसकी चर्चा हो रही है. जानें क्या है मामला
अयोध्या (Ayodhya) में रामलला (Ram Lalla) का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रस्तावित है जिसको भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लोगों को काफी दिनों से इंतजार है. मंदिर को अंतिम स्वरूप देने के सााथ-साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भी फाइनल किया जा रहा है. इस बीच एक खबर महाराष्ट्र से आ रही है जो चर्चा कर विषय बनी हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर एक मांग की है.
जानकारी के अनुसार, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सीएम पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अयोध्या राम मंदिर के अभिषेक के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. उनकी यह भी मांग है कि पूरे राज्य में ‘दीपोत्सव’ मनाने का निर्देश सभी को दिया जाए. इस मांग पर सोशल मीडिया यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Maharashtra Minister Mangal Prabhat Lodha writes to letter to CM Eknath Shinde and requests that 22nd January should be declared as a public holiday in the state to mark the consecration of Ayodhya Ram temple. He also demands that instructions be given to everyone to celebrate… pic.twitter.com/prdYWty02O
— ANI (@ANI) January 4, 2024
यहां चर्चा कर दें कि अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा भक्त पहुंचे इसके लिए खास तैयारी चल रही है. इस क्रम में रेलवे ने भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. अयोध्या कैंट और नव-निर्मित अयोध्या धाम स्टेशन को विशेष तौर पर तैयार किया गया है.

सोने से मढ़ा जा रहा प्रभु श्रीराम का सिंहासन
प्रभु रामलला के विग्रह के लिए बनाये गये सिंहासन की बात करें तो इसको सोने से मढा जा रहा है. तीन फीट ऊंचा और आठ फीट चौड़ा यह सिंहासन मकराना संगमरमर से तैयार किया गया है. इस पर सोने की परत चढ़ाने के लिए विशेष तकनीक से तांबे का मूल ढांचा तैयार किया गया है.

गर्भगृह में केवल पांच लोग रहेंगे मौजूद
प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में केवल पांच लोग मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत, उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ व मुख्य आचार्य भी इसमें शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










