प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ
**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha during the Budget session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Feb. 8, 2024. (PTI Photo) (PTI02_08_2024_000033A)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है. राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उन्हें विदाई देने के क्रम में पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह का जिक्र किया.
राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उन्हें विदाई दी गई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सदन और देश के प्रति योगदान की सराहना की. आपको बता दें कि लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मनमोहन सिंह वोट डालने के लिए व्हीलचेयर पर राज्यसभा पहुंचे थे.
#WATCH | PM Modi lauds the contribution of Congress MP and former PM Manmohan Singh
— ANI (@ANI) February 8, 2024
The PM is addressing during the farewell of retiring members of the Rajya Sabha pic.twitter.com/1MATqWIGhd
राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि इस ‘‘शाश्वत विश्वविद्यालय’’ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे नयी ऊंचाईयों को छुएंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य देश को मजबूत बनाने में योगदान देते रहेंगे और नयी पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










