राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों ने दी बधाई

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है. 20 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही है. राष्ट्रपति का जन्म ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है. 20 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही है. राष्ट्रपति का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने से पहले झारखंड की राज्यपाल थी. वह भारत की पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी समुदाय से हैं और उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली थी. देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी सादगी पूर्ण जीवनशैली और पहनावे के कारण सहज ही आकर्षित करती हैं.

बता दें कि राष्ट्रपति के जन्मदिन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी. उनके स्वास्थय और लंबे जीवन के लिए कामना भी की. पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई. हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है. उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 के निकलने से पहले दिल्ली स्थित हौज खास के जगन्नाथ मंदिर में खास पूजा अर्चना की.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी.

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




