अब बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति? जानें क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? किसे मिलेगा लाभ

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jan 2024 6:59 PM

विज्ञापन

Pradhan Mantri Suryoday Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का उद्देश्य सौर पैनल के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को बिजली प्रदान करना है. साथ ही इसका लक्ष्य अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराना है.

विज्ञापन

बिजली बिल से आम लोगों को बहुत जल्द मुक्ति मिलने वाली है? क्योंकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ऐसी योजना लेकर आने वाली है, जिससे शून्य बिजली बिल आएगी. दरअसल केंद्र सरकार बहुत जल्द प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana) की शुरुआत करने वाली है. जिसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे.

रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने की घोषणा

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना की घोषणा की. उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट डाला और बताया, ‘सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो’. ‘अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी’. प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: तीन अरब साल पुरानी चट्टान से बनाई गई रामलला की मूर्ति, अब इस नाम से जाने जाएंगे

किसे मिलेगा सूर्योदय योजना का लाभ

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का उद्देश्य सौर पैनल के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को बिजली प्रदान करना है. साथ ही इसका लक्ष्य अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराना है. योजना शुरू होने से लोगों को बिजली की समस्या और बिल से बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: रामलला ने पहना 6 किलो का हीरे का मुकुट, सूरत के कारोबारी ने किया भेंट

सूर्योदय योजना को कांग्रेस ने जुमला करारा दिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को पीएम मेादी का एक और जुमला करार दिया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, प्रधानमंत्री जी के जुमलों का सूर्य तक पहुंचना! प्रधानमंत्री ने एक करोड़ घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने के नए लक्ष्य की घोषणा की. जमीनी हकीकत यह है कि भाजपा शासन के पिछले 10 वर्षों में 10 लाख घरों में भी छत पर सौर ऊर्जा पैनल नहीं लगा है. इससे पहले मोदी सरकार ने 2022 तक 40 गीगावॉट के पैनल की सौर क्षमता स्थापित करने का झूठा वादा किया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola