PM Modi in Srinagar: श्रीनगर में पीएम मोदी ने कहा- तीन खानदान यहां कब्जा चाहते हैं
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Sep 2024 12:45 PM
PM Modi in Srinagar: श्रीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने जम्मू-कश्मीर को अराजकता ही दी है. इन्होंने यहां के लोगों को बर्बाद कर दिया.
PM Modi in Srinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहली बार यहां दहशतगर्दी के बिना चुनाव हो रहे हैं. एक नया इतिहास यहां गढ़ा जा रहा है. उन्होंने तीन खानदान चाहते हैं कि यहां उनका कब्जा रहे.

रैली की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप आज इतनी बड़ी संख्या में आए हैं. युवाओं का ये उत्साह, बुजुर्गों की आंखों में शांति का संदेश और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, यही तो नया कश्मीर है. हम सभी का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर का तेज विकास है. आज मैं जम्मू-कश्मीर के तेज विकास की भावना को ऊर्जावान बनाने का मैसेज लेकर आपके बीच आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आज कश्मीर के मेरे भाई-बहन ‘खुशामदीद पीएम’ कह रहे हैं. मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. कल 7 जिलों में पहले दौर का मतदान शुरू हुआ. हम सभी के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए अपने घरों से निकले.
Read Also : Jammu and Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर में मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़, 59 प्रतिशत से अधिक वोटिंग
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
-रैली में पीएम मोदी ने कहा- किश्तवाड़ में 80% से ज्यादा वोटिंग, डोडा में 71% से ज्यादा वोटिंग, रामबन में 70% से ज्यादा वोटिंग…कई सीटों पर वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए. ये एक नया इतिहास है.
-प्रधानमंत्री ने कहा आज दुनिया देख रही है कि कैसे जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं और मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देता हूं. कुछ दिन पहले, जब मैं जम्मू-कश्मीर आया था, तो मैंने कहा था कि तीन परिवार जम्मू-कश्मीर के विनाश के लिए जिम्मेदार हैं और तब से ये लोग घबराए हुए हैं, दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक, इन तीन परिवारों को लगता है कि कोई उनसे सवाल कैसे कर सकता है.
-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीनों परिवार सोचते हैं कि किसी भी तरह से सत्ता हथियाना और फिर आप सभी को लूटना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. उनका राजनीतिक एजेंडा जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनके वैध अधिकारों से वंचित करना रहा है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केवल भय और अराजकता दी है, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर इन तीन परिवारों की गिरफ्त में नहीं रहेगा. अब यहां का हमारा युवा उन्हें चुनौती दे रहा है. जिन युवाओं को उन्होंने आगे नहीं बढ़ने दिया, वे उनके खिलाफ सामने आ गए हैं.

-रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन तीन परिवारों के शासन में जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने जो पीड़ा झेली है, वह अक्सर सामने नहीं आ पाती है. आज घाटी के कई युवा जो 20-30 साल के हैं, शिक्षा से वंचित रह गए हैं. कई ऐसे हैं जिन्हें 10वीं, 12वीं या कॉलेज तक पहुंचने में देश के बाकी छात्रों से ज्यादा साल लग गए. ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि हमारे जम्मू-कश्मीर के युवा फेल हो गए, बल्कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन परिवार फेल हो गए.
जम्मू-कश्मीर के चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को
जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था, जबकि अन्य दो चरण 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










