PMAYG योजना: पीएम मोदी ने धनतेरस के मौके पर 4.5 लाख लोगों को कराया गृह प्रवेश, मिलेगी ऐसी सुविधायें

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने योजना की शुरुआत करने के बाद मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने इन घरों में बिजली और पानी के अलावा गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं हैं. ये लाभार्थियों को उनके सपनों को पूरा करने की ताकत प्रदान करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनतेरस के मौके पर मध्य प्रदेश में 4.5 लाख से अधिक लोगों को गृह प्रवेश कराया. प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAYG) के 4.51 लाख लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ योजना की शुरुआत की. पीएम मोदी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

PMAYG योजना के तहत बने आवास में मिलेगी ऐसी सुविधा

प्रधानमंत्री ने योजना की शुरुआत करने के बाद मध्यप्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने इन घरों में बिजली और पानी के अलावा गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं हैं. ये लाभार्थियों को उनके सपनों को पूरा करने की ताकत प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव का प्रमुख माध्यम बन गई है.

Also Read: EXCLUSIVE: मध्यप्रदेश, असम और ओड़िशा ‘शिशु मृत्यु दर’ कम करने में विफल, केरल समेत 4 राज्यों ने मारी बाजी

पीएम मोदी बोले- लाखों बहनों आज बन गयीं घर की मालकिन

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा, मैं मध्य प्रदेश की उन लाखों बहनों को विशेष बधाई देता हूं जो आप अपने घर की मालकिन बनीं हैं और लाखों रुपये से बने घर ने आपको लखपति बना दिया है. उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार का सौभाग्य है कि पिछले 8 वर्षों में हम पीएम आवास योजना के तहत 3.5 करोड़ गरीब परिवारों का सबसे बड़ा सपना पूरा कर पाए. हमारी सरकार हर गरीब को अपनी पक्की छत देने के लिए दिन रात काम कर रही है. इसलिए आज इतनी बड़ी संख्या में घर बन रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी पीएम आवास योजना के तहत करीब 30 लाख घर बनाए जा चुके हैं. करीब 10 लाख घरों पर काम चल रहा है. कई महीनों से केंद्र सरकार 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन इसलिए दे रहे हैं ताकि वैश्विक महामारी के समय उसे भुखमरी का सामना न करना पड़े. इसके लिए केंद्र सरकार अब तक 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola