‘गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित’, NCC और NSS कैडेट के साथ बातचीत में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कल देश ने एक बड़ा निर्णय लिया है ये निर्णय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का है. आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी है. जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे.
एनसीसी और एनएसएस कैडेट वालंटियर्स के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है. पीएम मोदी ने आगे कहा, आपने यहां पर जो सांस्कृतिक प्रस्तुति दी उसे देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है. आप गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इस बार ये दो वजहों से विशेष हो गया है. पहला तो ये 75वां गणतंत्र दिवस है और दूसरा देश की नारी शक्ति को यह समर्पित है.
बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की होती है क्षमता: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है. आज बेटियों के साहस , जज्बे और उनकी उपलब्धियों के गुणगान करने का दिन है. बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की क्षमता होती है. इतिहास के अलग-अलग दौर में भारत की बेटियों ने अपने फौलदी इरादों और समर्पण की भावना से कई बड़े परिवर्तनों की नींव रखी है.
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर भी बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कल देश ने एक बड़ा निर्णय लिया है ये निर्णय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का है. आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी है. जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे. उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा. आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है.
Also Read: गणतंत्र दिवस की मनमोहक झांकियों का क्या है राज, किन वाहनों का होता है इस्तेमाल?
NCC और NSS कैडेट को पीएम मोदी ने बताया अमृत पीढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपकी पीढ़ी को आपके शब्दों में ‘Gen Z’ कहा जाता है लेकिन मैं आपको अमृत पीढ़ी मानता हूं. आप वो लोग हैं जिनकी ऊर्जा अमृतकाल में देश को गति देगी. प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा संकल्प है कि अमृत पीढ़ी का हर सपना पूरा हो, आपके सामने अवसरों की भरमार हो, अमृत पीढ़ी के रास्ते हर बाधा दूर हो. अमृतकाल की इस यात्रा में आप मेरी एक बात हमेशा याद रखिएगा कि जो करना है वो देश के लिए करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










