PM Modi मध्य प्रदेश को देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. इस दौरान, वह दोनों चुनावी राज्यों में 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.
PM Modi In Madhya Pradesh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. इस दौरान, वह दोनों चुनावी राज्यों में 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश में पीएम मोदी जहां बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और राज्यभर में 10 नयी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर, नर्मदापुरम में ‘बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ और रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. पीएमओ के अनुसार, इंदौर में प्रधानमंत्री दो आईटी पार्क और राज्यभर में छह नये औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के सागर जिले के बीना का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बीपीसीएल रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री गुरुवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह बीना में एक कार्यक्रम में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
Also Read: MP Election 2023: जन आशीर्वाद यात्रा, मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय को रिझाने में जुटी शिवराज सरकार
परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं. शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, ‘‘बीना की पवित्र धरा पर 14 सितंबर को एक नया इतिहास रचा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी 49,000 करोड़ रूपये के निवेश की आधारशिला रखेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में एक ही स्थान पर आया हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है.’’ शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘इस निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2.15 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.’’
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे. बीना में 49,000 करोड़ रूपये की लागत के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे. प्रतिवर्ष 2200 किलो टन उत्पादन क्षमता के परिसर का निर्माण होगा.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारी ने बताया कि मोदी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीना पहुंचेंगे और एक घंटे से अधिक समय तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे.
वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार पीएम मोदी बीना में एक कार्यक्रम से राज्य में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल परिसर और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं. बयान में कहा गया है कि बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रूपये की लागत से पेट्रोकेमिकल परिसर 5 साल की अवधि में बनकर तैयार होगा और इसके बन जाने से 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा दो लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बीना रिफाइनरी का उद्घाटन मई 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




