PM Modi in Ayodhya: अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे पीएम मोदी, चाय पी
**EDS: SCREENSHOT VIA PMOS YOUTUBE** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi addresses the gathering during inauguration and foundation stone laying ceremony of development projects worth over Rs 15,700 crore, in Ayodhya, Saturday, Dec. 30, 2023. (PTI Photo) (PTI12_30_2023_000094A)
PM Narendra Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है. आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं. अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है.
PM Modi in Ayodhya LIVE : मोदी बोले- अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वालों की संख्या में वृद्धि होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है. आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं. अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है.
PM Modi in Ayodhya LIVE : मोदी बोले- सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं. आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं.
PM Modi in Ayodhya LIVE : पक्का घर स���र्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बोले- एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है. आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है.
PM Modi in Ayodhya LIVE : ‘अयोध्या की पुरानी पहचान को वापस लाना है’, बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि अयोध्या की पुरानी पहचान को वापस लाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी विरासत हमें प्रेरणा दी है. आगे उन्होंने यह भी कहा है कि भारत का मिजाज अयोध्या से स्पष्ट हो रहा है.
PM Modi in Ayodhya LIVE : ‘भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं’, अयोध्या में बोले पीएम मोदी
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि यहां आकर मैं धन्य हो गया हूं. आगे उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर मैं भी उतना ही उत्साहित हूं जितना आप है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भारत के जन-जन का पुजारी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए