ePaper

यूक्रेन संकट के बीच नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को काम पर लगाया, की हाई लेवल मीटिंग

Updated at : 01 Mar 2022 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन संकट के बीच नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को काम पर लगाया, की हाई लेवल मीटिंग

Russia Ukrain War|PM Narendra Modi|यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामक सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना को मोर्चे पर जुट जाने को कहा है.

विज्ञापन

Russia Ukrain War|PM Narendra Modi| यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वायुसेना को काम पर लगा दिया है. पीएम एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी. यूक्रेन के संवेदनशील क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने की रफ्तार बढ़ाने के उपायों की रणनीति पर चर्चा हो रही है. बैठक में कई सीनियर मंत्री शामिल हैं.

भारतीयों को सुरक्षित निकालने का अभियान

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए वायुसेना को अपना विमान भेजने के लिए कहा. यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामक सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना को मोर्चे पर जुट जाने को कहा है.

24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर किया हमला

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतीय वायुसेना, यूक्रन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान के तहत, कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है. 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. इसके बाद से यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों से निकाल रहा है.

Also Read: Russia-Ukraine War: कर्नाटक के छात्र की यूक्रेन के खारकीव में मौत, पीएम मोदी ने नवीन के पिता से की बात

सी-17 विमानों के जरिये निकाले जायेंगे भारतीय

भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा है कि यूक्रेन से भारतीयों की किसी भी तरीके से सुरक्षित निकासी के लिए वह तैयार है. सी-17 विमानों का इस्तेमाल राहत कार्यों के दौरान लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में इस्तेमाल किया जाता है. करीब 300 लोग इसमें सवार हो सकते हैं. यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया जा रहा है.

अभियान का हिस्सा बने वायुसेना- पीएम मोदी

सूत्रों ने बताया कि निकासी अभियान में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना से इस अभियान का हिस्सा बनने को कहा है. संकट के मद्देनजर लोगों को निकालने के साथ-साथ, भारतीय वायुसेना के विमान मानवीय सहायता संबंधी सामान पहुंचाने के लिए भी काम करेंगे.

सभी भारतीयों को कीव छोड़ने की सलाह

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य ट्रांसपोर्ट के जरिये तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है. दूतावास ने ट्वीट किया, ‘कीव में भारतीयों के लिए परामर्श. छात्रों सहित सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें. उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य उपलब्ध माध्यम के जरिये.’

Also Read: कन्नड़ों की मदद के लिए दो अफसर तैनात, भारतीयों को वापस लाने के अभियान पर सांसदों को जयशंकर ने लिखा पत्र

पीएम मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को काम पर लगाया

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त देश का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के रास्ते निकाल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर भारतीयों को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकालने में समन्वय करने की जिम्मेदारी दी है. इसके तहत, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पोलैंड में, किरन रिजीजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा में समन्वय करेंगे.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola