‘पीएम मोदी चाहते हैं नॉर्थ-ईस्ट जलता रहे’, मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: Congress MP Rahul Gandhi speaks on the Motion of No-Confidence in the Lok Sabha during the Monsoon session of Parliament, in New Delhi, Wednesday, Aug. 9, 2023. (PTI Photo)(PTI08_09_2023_000091A)

भाजपा पर तंस कसते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, अब भाजपा ने नया शब्द निकाला है -वनवासी. वनवासी का मतलब जो जंगल में रहते हैं. हम आपको आदिवासी कहते हैं… (जिसका अर्थ है) यह पूरा का पूरा देश आपका है और हम चाहते हैं कि आप जो भी करना चाहें, उसमें सफल हों.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. कहा कि पीएम पूर्वोत्तर राज्य की समस्या को दो-तीन दिनों में हल कर सकते हैं लेकिन वह चाहता है कि आग जलती रहे. राजस्थान के मानगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है.

राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर में आग लगी हुई है

राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर में आग लगी हुई है. लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है. मैंने संसद को बताया कि मणिपुर में भारत माता की हत्या की गई. भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है. पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं. लेकिन पीएम चाहते हैं कि आग जलती रहे. तीन महीने हो गए, और ऐसा लगता है जैसे मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है. पीएम ने मणिपुर के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला है. मैं वहा गया. विपक्षी गठबंधन के सांसद वहां गए लेकिन पीएम वहां नहीं गए.

आदिवासियों को वनवासी कहना पूरे भारत का अपमान : राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आदिवासियों के अधिकारों के मुद्दे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को वनवासी कहना पूरे भारत का अपमान है. राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहती है और फिर उन्हीं के जंगलों को उनसे छीनकर ‘अदाणी’ (उद्योगपतियों)को पकड़ा देती है. उन्होंने कहा कि देश के आदिवासियों को भी बाकी नागरिकों के समान सपने देखने का अवसर और अधिकार मिलना चाहिए. राहुल गांधी ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे. आदिवासी बहुल इलाके में आयोजित रैली में भारी भीड़ मौजूद थी. राजस्थान-गुजरात की सीमा पर स्थित बांसवाड़ा जिले का मानगढ़ धाम एक ऐतिहासिक स्थान है जहां 1913 में अंग्रेजों की गोलीबारी में सैकड़ों आदिवासी मारे गए थे.

Also Read: लोकसभा में भाषण देकर राजस्थान की रैली के लिए निकले राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने किया प्रहार

राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने आदिवासियों का अपमान किया

भाजपा पर तंस कसते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, अब भाजपा ने नया शब्द निकाला है -वनवासी. वनवासी का मतलब जो जंगल में रहते हैं. हम आपको आदिवासी कहते हैं… (जिसका अर्थ है) यह पूरा का पूरा देश आपका है और हम चाहते हैं कि आप जो भी करना चाहें, उसमें सफल हों. हम चाहते हैं आप अपने बच्चों के लिए जो भी सपना देखना चाहते हैं, आपका वह सपना पूरा होना चाहिए. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वह कहते हैं कि आप आदिवासी नहीं हैं… आप हिंदुस्तान के पहले निवासी नहीं हैं…. मतलब आप इस देश के ओरिजिनल (मूल) मालिक नहीं हैं, आप तो जंगल में रहते हैं यह आपका अपमान है. यह भारत माता का अपमान है. सिर्फ आदिवासियों का नहीं, पूरे देश का अपमान है.

Also Read: No-Confidence Motion : सदन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था

राहुल गांधी बोले- आरएसएस चाहती है कि आदिवासी जंगलों में ही रहें

राहुल गांधी ने कहा, भाजपा…आरएसएस चाहती है कि आप जंगलों में रहें, जंगलों के बाहर ना निकलें, आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, लॉयर (वकील) ना बनें, बिजनेस (उद्यम) ना चलाएं, प्रोफेसर न बनें, हवाई जहान जा उड़ाएं… वह आप पर वनवासी का ठप्पा लगाना चाहते हैं. आदिवासियों के उत्थान के लिए कांग्रेस द्वारा किए गए कामों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को जंगल का, जमीन का, जल का हक दिया, कानून दिया… आदिवासी बिल दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने कानूनों के रूप में आदिवासियों को कांग्रेस द्वारा दिए गए अधिकारों को एक एक कर के रद्द कर दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि सच्चाई यह है कि ये जमीन पहले आदिवासियों की थी.

आदिवासियों द्वारा दी गई कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, आदिवासियों द्वारा दी गई कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा. कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन का एक बड़ा हिस्सा आदिवासियों व उनके इतिहास पर केंद्रित रखा. उन्होंने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली एक किताब व इसको लेकर उनसे हुई बातचीत का भी जिक्र किया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार, उन्होंने जब अपनी दादी से आदिवासी शब्द का अर्थ पूछा था तो उन्होंने बताया था, ‘यह हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं. यह जो हमारी जमीन है जिसको आज हम भारत कहते हैं, यह इन्हीं आदिवासियों की जमीन थी. राहुल गांधी के साथ मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के अनेक नेता व पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola