4 दिन, 3 देश! पीएम मोदी का बड़ा दौरा, पहली बार क्रोएशिया जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री, G7 समिट में भी लेंगे हिस्सा
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Jun 2025 3:12 PM
PM Modi (File)
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 जून तक चार दिवसीय विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी करके इसकी जानकारी दी.
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान वह 3 देशों (साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया)की यात्रा करने वाले हैं. विदेश मंत्रालय द्वारा 14 जून को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई. यह दौरा विदेशी नीति और संबंधों को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है
साइप्रस से यात्रा की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री यात्रा के लिए सबसे पहले साइप्रस की राजधानी निकोसिया पहुंचेंगे. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने प्रधानमंत्री मोदी को खास निमंत्रण दिया था. यहां प्रधानमंत्री लिमासोल में व्यापारिक नेताओं से बातचीत करेंगे. साथ ही राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर वार्ता करेंगे. इस यात्रा को राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से एक अहम कदम माना जा रहा है.
कनाडा पहुंचकर पीएम मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी कनाडा जाएंगे. यहां पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री यहां दो दिनों तक (16 से 17 जून) रहने वाले हैं. कनाडा के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण से प्रधानमंत्री इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं. इस सम्मेलन में ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और खनिज जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. सम्मेलन के आउटरीच सत्र में पीएम मोदी शामिल होंगे. इस यात्रा से भारत और कनाडा के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद है.
पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया का दौरा करेंगे
यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी क्रोएशिया जाएंगे. प्रधानमंत्री आंद्रेई प्लेनकोविक के निमंत्रण पर 18 जून को पीएम मोदी क्रोएशिया की यात्रा पर जाने वाले हैं. यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया का दौरा करेगा, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इस दौरान पीएम मोदी क्रोएशिया के पीएम आंद्रेई प्लेनकोविक के साथ द्विपक्षीय संबंध पर बातचीत करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से मुलाकात करेंगे. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. क्रोएशिया के साथ भारत के संबंधों में यह एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है.
यह भी पढ़े: Delhi Monsoon Updates : दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










