PM Modi Visit Bageshwar Dham: पीएम मोदी कल जाएंगे बागेश्वर धाम, MP को देंगे बड़ी सौगात, देखें दौरे का पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi

PM Modi Visit Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से मध्यप्रदेश, बिहार और असम का तीन दिवसीय दौरा करेंगे. जिसमें सबसे खास होगा उनका बागेश्वर धाम जाना. साथ ही पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त भी रविवार को ही जारी करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Visit Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सबसे पहले मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. जहां छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे. फिर सोमवार को निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि

शिखर सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारी और भारत के 300 से अधिक कारोबारी और नीति-निर्माता इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके अलावा सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी – ऑटो शो, कपड़ा और फैशन एक्सपो और राज्य की अनूठी शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पर एक प्रदर्शनी.

भागलपुर से पीएम मोदी जारी करेंगे किसान की 19वीं किस्त

मध्य प्रदेश दौरा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी सोमवार को भागलपुर जाएंगे, जहां से प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी. उसके बाद पीएम का असम दौरा में भी होना है, लेकिन उससे पहले बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे.

बिहार के बाद पीएम मोदी जाएंगे असम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम असम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झुमोर बिनंदिनी’ में शरीक होंगे और अगले दिन निवेश एवं बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. झुमोर बिनंदिनी, असम का एक लोक नृत्य है. मोदी मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola