Asean Summit : क्या छठ पूजा की वजह से आसियान समिट में नहीं जाएंगे पीएम मोदी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Oct 2025 10:06 AM
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)
Asean Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह मलेशिया में होने वाले आसियान समिट में शामिल नहीं हो सकते हैं. शेड्यूल में कई कार्यक्रम हैं जिसकी वजह से वे शायद नहीं जा पाएंगे, लेकिन वे 26 अक्टूबर को वर्चुअल रूप से इसमें शामिल हो सकते हैं.
Asean Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह मलेशिया में होने वाले आसियान समिट में शेड्यूल और अन्य कारणों से यात्रा नहीं कर पाएंगे. भारत की तरफ से अब तक इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भागीदारी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार, मोदी के शेड्यूल में कई कार्यक्रम हैं. इसकी वजह से उनके समिट में शामिल होने की संभावना नहीं है. आसियान समिट और संबंधित बैठकें 26 से 28 अक्टूबर के बीच कुआलालंपुर में होंगी. यह सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यापार संबंधों में तनाव के बीच संभावित मुलाकात का अवसर माना जा रहा है.
बिहार चुनाव और छठ की वजह से नहीं जाएंगे पीएम मोदी
हिंदुस्तान टाइम्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. नाम न छापने की शर्त कुछ लोगों ने जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शायद कुआलालंपुर नहीं जाएंगे. भारतीय पक्ष से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. सरकार का ध्यान फिलहाल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है. साथ ही, पीएम अगले सप्ताह छठ पूजा के उत्सव में भी शामिल होने की उम्मीद है. इसलिए उनकी यात्रा की संभावना कम दिखाई दे रही है.
मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 अक्टूबर को इंडिया-आसियान समिट में वर्चुअल टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होने की उम्मीद हैं. वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 और 28 अक्टूबर को ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे.
भारत और अमेरिका के नेताओं के संभावित मुलाकात का कोई रिजल्ट नहीं
जानकारी रखने वालों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है. इसमें कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल का पिछले सप्ताह अमेरिका का दो दिन का दौरा और मंगलवार को ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर बातचीत शामिल है. हालांकि, इन प्रयासों का कोई तुरंत रिजल्ट नहीं दिखा. भारत और अमेरिका के नेताओं के संभावित मुलाकात से पहले ठोस नतीजे न मिलने की स्थिति मोदी की यात्रा के निर्णय में एक महत्वपूर्ण कारक रही. यही वजह है कि प्रधानमंत्री का कुआलालंपुर यात्रा करना अब कम संभावना वाला नजर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










