Lalu Yadav Kidney Transplant: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर की बात, लालू का पूछा हालचाल

Updated:
विज्ञापन
Lalu Yadav Kidney Transplant: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर की बात, लालू का पूछा हालचाल

**EDS: TWITTER IMAGE VIA @RohiniAcharya2 ON MONDAY, DEC. 5, 2022** Singapore: Former union minister Lalu Prasad Yadav with his daughter and donor Rohini Acharya before kidney transplant, at a hospital in Singapore. (PTI Photo)(PTI12_05_2022_000022B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने तेजस्वी को उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन की.

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों अस्वस्थ्य चल रहे हैं. सिंगापुर में सोमवार को उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. ऑपरेशन कराने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद होश में आ गए हैं और उन्होंने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात कर लालू प्रयाद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

पीएम मोदी ने तेजस्वी से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने तेजस्वी को उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन की. उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने के बारे में पूछा.

Also Read: VIDEO: ‘बेटी रोहिणी के का हाल बा…’ किडनी लगने के बाद लालू यादव का पहला संदेश भी जारी, जानें क्या कहा..

कैसी है लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की स्थिति

सिंगापुर में सोमवार को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया. सफल ऑपरेशन कराने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद होश में आ गए हैं और उन्होंने प्रार्थनाओं के लिए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया.

बेटी रोहिणी ने लालू को किया किडनी दान, मिल रही प्रशंसा

लालू प्रसाद की 40 साल की बेटी रोहिणी आचार्य को अपने 70 वर्षीय पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिल रही है. सर्जरी से पहले की अपनी और अपने पिता की तस्वीरों के साथ आचार्य ने अस्पताल से ट्वीट कर कहा था, रॉक एंड रोल के लिए तैयार. विश मी गुड लक.

बिहार में लालू के जल्द स्वस्थ्य होने की समर्थक कर रहे दुआ

राजद प्रमुख के अपने गृह राज्य बिहार में असंख्य समर्थक उनके लिए उस समय तक प्रार्थना करते दिखे जब तक कि उपमुख्यमंत्री और प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर उनके सफल ऑपरेशन की जानकारी नहीं दे दी. राजद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी ने राजद सुप्रीमो को ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में भेजे जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, पापा का गुर्दा प्रतिरोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में भेजा गया. पनी बड़ी बहन रोहिणी आचार्य के बारे में तेजस्वी ने कहा, डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं.

ऑपरेशन के वक्त तेजस्वी, राबड़ी और मीसा भारती रही मौजूद

ऑपरेशन के वक्त तेजस्वी अपने पिता के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मां राबड़ी देवी तथा सबसे बड़ी बहन मीसा भारती के साथ मौजूद रहे. तेजस्वी ने कहा, आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद. यादव ने लालू प्रसाद को ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाए जाने की एक छोटी वीडियो क्लिप भी साझा की. चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे प्रसाद को अदालत ने चिकित्सा आधार पर जमानत दी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन