‘मुझे मारने के लिए दी गयी सुपारी’, पीएम मोदी बोले- हर भारतीय मेरा सुरक्षा कवच

Updated:
विज्ञापन
‘मुझे मारने के लिए दी गयी सुपारी’, पीएम मोदी बोले- हर भारतीय मेरा सुरक्षा कवच

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान जरूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है. लेकिन आप देखिए… एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है. यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है.

2014 में मेरी छवि धूमिल करने का लिया गया संकल्प : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 में इन लोगों ने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी. मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (नई दिल्ली) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही.

ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, आज एक अप्रैल के इस कार्यक्रम पर हमारे कांग्रेस के मित्र यह बयान जरूर देंगे कि ये मोदी तो ‘अप्रैल फूल’ बना रहा है. लेकिन आप देखिए… एक अप्रैल को ही यह ट्रेन चल पड़ी है. यह हमारे कौशल, सामर्थ्य और हमारे आत्मविश्वास का प्रतीक है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस: 25 अप्रैल से पटना से रांची के बीच चलेगी, जानें नया शॉर्टकट रूट, टाइम और बुकिंग की डिटेल

देशवासियों के संतुष्टीकरण पर कांग्रेस सरकार का ध्यान नहीं गया : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा , 21वीं सदी का भारत अब नये सोच और नये दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही इतना व्यस्त रहीं कि देशवासियों के संतुष्टीकरण पर उनका ध्यान नहीं गया. वे वोटों के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देशवासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola