PM Modi Russia Visit: व्लादिमीर पुतिन करेंगे पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड पर चर्चा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Oct 2024 9:13 AM

विज्ञापन

Vladimir Putin will discuss Bollywood with PM Modi

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात के दौरान, बॉलीवुड को बढ़ावा देने पर चर्चा व्लादिमीर पुतिन करेंगे. जानें क्या कहा रूस के राष्ट्रपति ने

विज्ञापन

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर रहेंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से संकेत दिया गया है कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान वह भारतीय फिल्मों को और बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकते हैं. राज कपूर की ‘आवारा’ और मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर’ से लेकर शाहरुख खान की ‘पठान’ तक विभिन्न बॉलीवुड फिल्में रूस को बेहद पसंद है.

पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कज़ान की यात्रा पर पहुंच रहे हैं. व्लादिमीर पुतिन ने विदेशी मीडिया ग्रुप के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि इस देश में भारतीय फिल्में कहीं और की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं. रूस में एक स्पेशल टीवी चैनल है जो हमेशा भारतीय फिल्में दिखाता है, लेकिन उन्होंने रूस में भारतीय फिल्मों के विपणन को भी एक ऐसा मुद्दा बताया जिस पर चर्चा की आवश्यकता है तथा इसी क्रम में उन्होंने भारतीय दवा निर्माण क्षेत्र और ऑटोमोटिव क्षेत्र का भी उल्लेख किया.

सिनेमा उत्पाद और फिल्मोद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा : व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सिनेमा उत्पाद और फिल्मोद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं और इन्हें उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए. भारत ने अपने बाजार की रक्षा के लिए कई निर्णय लिए हैं. उन्होंने एक दुभाषिया के माध्यम से कहा कि यह केवल फिल्म उद्योग के बारे में नहीं है, बल्कि ऑटोमोटिव और अन्य उद्योगों के बारे में भी है. पुतिन ने कहा, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि यदि भारतीय मित्रों की इसमें रुचि है, तो हम रूसी बाजार में भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए साझा आधार तलाश लेंगे.

Read Also : Russia US Tensions: व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- जर्मनी में मिसाइल किया तैनात तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए तैयार: व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर पुतिन ने इसे दवा निर्माण क्षेत्र के साथ-साथ ‘बहुत प्रासंगिक और लोकप्रिय उत्पाद’ बताया. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कज़ान आएंगे, तो वह उनसे बातचीत करने के लिए ‘तैयार’ हैं.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola