PM Modi US Visit: पीएम मोदी का अमेरिका में भव्य स्वागत, QUAD शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित

PM Modi US
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख बैठक को संबोधित करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को अमेरिका पहुंचे.
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार की शाम अमेरिका पहुंचे. जहां न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड लीडर्स समिट और एसओटीएफ में भाग लेंगे. इसके साथ ही, वह अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को बताया मित्र
राष्ट्रपति जो बिडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मित्र बताया और उनका स्वागत किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अल्बानसे और किशिदा का अपने घर डेलावेयर में स्वागत करूंगा. ये नेता न केवल एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं – वे मेरे और हमारे राष्ट्र के मित्र हैं.
पीएम मोदी का अमेरिका में भव्य स्वागत
तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीय उनका पहले से पहुंचकर इंतजार कर रहे थे. जैसे ही पीएम मोदी बाहर निकले उनसे मिलने और सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई. पीएम मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उन्हें अपना हस्ताक्षर के साथ-साथ सेल्फी भी खिंचाया.
अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने क्वाड को लेकर दिया बड़ा बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र के एक प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं. यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है.
मोदी का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है
पीएम मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तथा अन्य विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगे. पीएम मोदी 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित होने वाले ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










