'बेचारी…' वाली बयान पर घिरीं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने कहा- अपमान पर उतर आया 'शाही परिवार'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Jan 2025 8:19 PM

विज्ञापन

PM Modi on Sonia Gandh

PM Modi on Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की. पीएम मोदी ने कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है.

विज्ञापन

PM Modi on Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अपने ‘बेचारी’ वाले बयान पर घिर गई हैं. संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर ‘बेचारी’ महिला वाले तंज पर पलटवार करते हुए राष्ट्रपति भवन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.   राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इससे पद की गरिमा को ठेस पहुंची है.  राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि किसी भी मामले में इस तरह की टिप्पणियां गलत है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

पीएम मोदी ने किया हमला

सोनिया गांधी के बयान पर पीएम मोदी ने भी हमला किया है. दिल्ली में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से आई हैं. उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं, उड़िया है. उन्होंने आज संसद को अद्भुत तरीके से भाषण दिया. लेकिन, कांग्रेस का राजघराना उनका अपमान करना शुरू कर दिया है. राजपरिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने उबाऊ भाषण दिया देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई-बहन ये देश के हर गरीब का अपमान है. इन्हें लोगों को गाली देना, विदेशों में भारत को बदनाम करना और शहरी नक्सलियों के बारे में बात करना पसंद है.”

राष्ट्रपति की अपमान पर उतर आया है ‘शाही परिवार’- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए बेहतरीन भाषण दिया है. इसके बावजूद शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है. द्वारका में बीजेपी की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है. आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया. उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया.”

पीएम मोदी ने कहा कि ‘शाही परिवार’ के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को ‘बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुईं’ कह दिया. पीएम मोदी ने कहा कि ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘अहंकार की पराकाष्ठा’ का प्रतीक करार दिया और कहा कि ‘आप-दा’ वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं.

Also Read

Sonia Gandhi Statement : सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बताया बेचारी, भड़की बीजेपी

PM Modi Dwarka Rally: ‘दिल्ली को झूठ-लूट से मुक्त कराना है’, द्वारका में गरजे पीएम मोदी- AAP पर किया जोरदार हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola