पीएम मोदी ने की ट्रंप की ईमानदार कोशिशों की सराहना, इजराइली बंधकों की रिहाई का किया स्वागत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Oct 2025 8:22 PM

विज्ञापन

PM Modi on Gaza Peace Treaty

PM Modi on Gaza Peace Treaty: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल और हमास की ओर से बंधकों की रिहाई का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री का स्वागत किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हम क्षेत्र में शांति लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं.

विज्ञापन

PM Modi on Gaza Peace Treaty: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजरायली बंधकों की रिहाई पर खुशी जताई है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ भी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा “हम दो साल से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते है. उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि है. हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं.”

दो साल के बाद हमास की कैद से आजाद हुए इजराइली नागरिक

करीब दो साल की लंबी कैद के बाद इजराइल के 20 नागरिक हमास की कैद से आजाद हुए. दो चरणों में हमास ने कैदियों को रिहा किया. पहले चरण में 7 कैदी और दूसरे चरण में 13 इजराइली लोगों को रिहा किया गया. इधर, इजराइल ने कहा कि उसने गाजा युद्ध-विराम समझौते के तहत 1900 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है. इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम ने गाजा पट्टी में दो साल से चल रहे युद्ध को रोक दिया है. इस युद्ध में हजारों फलस्तीन मारे गए हैं.

इजराइल में हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

बंधकों की यह रिहाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्ध विराम और बंधक समझौते का जश्न मनाने के लिए इजराइल में मौजूद हैं. उन्होंने घोषणा की कि इस समझौते ने युद्ध को प्रभावी रूप से खत्म कर दिया है और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता तय किया है. इस समझौते के तहत इजराइल ने 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है, साथ ही अकालग्रस्त गाजा में खाद्य और सहायता सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने की अनुमति दे दी है.

इजराइल हमास लेटेस्ट अपडेट

  • गाजा में 60 फलस्तीनियों के शव बरामद किए गए.
  • गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों में नष्ट हुई इमारतों के मलबे के नीचे से 60 फलस्तीनियों के शव बरामद किए गए हैं.
  • इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने और इजराइली सैनिकों के गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटने के बाद से पिछले चार दिनों में बरामद शवों की संख्या 200 हो गई है.
  • मंत्रालय का कहना है कि कई मृत लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं, खासकर उन इलाकों में जहां बचावकर्मियों के लिये पहुंचना मुश्किल है.
  • गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में इजराइल के अभियान में 67,800 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए.
  • ईरान ने गाजा शिखर सम्मेलन के निमंत्रण को अस्वीकार किया है.
  • ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने अपने हितों और अमेरिका की ‘एकतरफा नीति’ के आधार पर मिस्र में शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण को खारिज कर दिया है. (इनपुट- भाषा)
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola