PM Modi Mother Death: पंचतत्व में विलीन हुईं हीरा बा, पाकिस्तान और नेपाल के पीएम ने भी जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Mother Death: पीएम मोदी की मां हीराबेन बा पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं. पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी. बता दें, मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को अहले सुबह निधन हो गया था. उन्होंने इसी साल जून में अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था. इससे पहले मां हीराबेन मोदी की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां के दुखज निधन पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दे. मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखें क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं.

पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि

पीएम मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं. पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज यानी शुक्रवार को अहले सुबह निधन हो गया था. उन्होंने इसी साल जून में अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था.

कोलकाता से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने जताया शोक

घाट से रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद श्मशान घाट से निकल गए. यहां से वो राजभवन जा रहे हैं.

नीतीश कुमार ने जताया दुख

अमित शाह ने जताया दुख

पीएम मोदी की मां हीरा बा के दुखद निधन की खबर सुनकर पूरा देश दुखी है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्नीय माताजी हीरा बा के निधन की खबर जानकर बहुत दुख हुआ. किसी व्यक्ति के जीवन में मां पहली मित्र और अध्यापक होती है, जिसका चले जाना निसंदेह दुनिया में सबसे बड़ा दुख है.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola