MP Election 2023: पीएम मोदी ने कांग्रेस को बारिश में रखा लोहा बताया, कहा- नारी शक्ति से डर गया विपक्ष

Updated:
विज्ञापन
MP Election 2023: पीएम मोदी ने कांग्रेस को बारिश में रखा लोहा बताया, कहा- नारी शक्ति से डर गया विपक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बहुत कुछ कहता है. उन्होंने कहा, बीजेपी नई ऊर्जा से भरी है, हौसले बुलंद हैं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचकर मेगा रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकताओं का अभिवादन किया. रोड शो के बाद पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्हें संबोधित करेंगे. भोपाल पहुंचने के साथ उन्होंने जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और तंज कसते हुए उसे बारिश में रखा हुआ लोहा बताया.

कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बहुत कुछ कहता है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बहुत कुछ कहता है. उन्होंने कहा, बीजेपी नई ऊर्जा से भरी है, हौसले बुलंद हैं. पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश का बीजेपी से विशेष लगाव है. एमपी दिल है.

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश बीमारू बनाया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया था. कांग्रेस ने इस राज्य को कुनीति और कुव्यवस्था दी. लेकिन शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व में बीजेपी ने बीमारू राज्य से मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बना दिया. पीएम मोदी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने एमपी में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, अगर कांग्रेस की सरकार आई तो फिर से राज्य को बीमारू बना देगी.

Also Read: MP Election 2023: उमा भारती ने महिला आरक्षण विधेयक में OBC कोटे की मांग उठाई

विपक्ष महिला शक्ति से डरकर बिल का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, विपक्ष ने नारी शक्ति से डरकर महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया. मौका मिलते ही विपक्ष महिलाओं को धोखा देगा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 60 साल तक महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया. बिल को कांग्रेस ने वर्षों से दबाये रखा. महिला आरक्षण बिल मोदी की गांरटी का परिणाम है.

पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाया : शिवराज सिंह चौहान

पीएम मोदी के संबोधन से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाया. उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है. कांग्रेस के राज में जहां गरीबी का अभिशाप भोगने के लिए गरीब मजबूर थे, वहीं आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है. हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया है.

डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने काले दौर में मध्‍यप्रदेश को बीमारू राज्‍य बना दिया था, उस बीमारू के कलंक को मिटाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है. हम गर्व के साथ कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है. शिवराज ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, लगभग सवा साल के लिए आई कांग्रेस सरकार ने सभी जनकल्‍याण की योजनाएं बंद करने का पाप किया था. हमने सरकार में आते ही सभी योजनाएं दोबारा शुरू कर एक नया मध्‍यप्रदेश गढ़ने का कार्य किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola