PM Modi Meeting: यमुना की सफाई पर पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, रोडमैप तैयार, तीन चरणों में होगा कायाकल्प

Edited byPritish Sahay
Updated:
विज्ञापन
PM Modi Meeting

PM Modi Meeting: यमुना की सफाई पर पीएम मोदी ने गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग की. प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर आयोजित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक के बाद सीएमओ दिल्ली की ओर से बताया गया कि बैठक में यमुना नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने और इसकी सफाई व पुनरुद्धार के लिए जारी योजनाओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

PM Modi Meeting: यमुना की सफाई पर पीएम मोदी ने गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में यमुना पुनरुद्धार पर चर्चा की गई. समीक्षा बैठक में जन भागीदारी और अत्यधिक प्रदूषित नदी के पुनर्जीवन के लिए तात्कालिक आंकड़ों के इस्तेमाल और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उपायों पर भी बातचीत हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई अधिकारी शामिल हुए. बैठक में यमुना की सफाई के लिए तीन चरणों में रोडमैप पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि छठ पूजा का त्योहार मनाते समय दिल्ली के लोगों के अनुभव में सुधार होना चाहिए. उन्होंने नदी के प्रति सम्मान पैदा करने और इसे यमुना के किनारे बसे शहरों में रहने वाले लोगों के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों और नदी के बीच संबंध बनाने की जरूरत पर जोर दिया.

तीन चरणों में सफाई पर चर्चा

सीएमओ दिल्ली की ओर से बचाया गया कि बैठक में तीन चरणों में यमुना नदी की सफाई करने पर चर्चा हुई. अल्पकालिक गतिविधियां 3 महीने में, मध्यम अवधि की गतिविधियां 3 महीने से डेढ़ साल और दीर्घकालिक गतिविधियां डेढ़ साल लेकर 3 साल. इस दौरान ड्रेन मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज मैनेजमेंट, सेप्टेज और डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, अपशिष्ट जल उपचार बुनियादी ढांचे की कमी की पहचान और निगरानी उपाय, यमुना नदी में प्रवाह में सुधार, बाढ़ के मैदानों की सुरक्षा, ग्रीन रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और पब्लिक आउटरीच सभी पर तय समय सीमा के साथ चर्चा की गई.

बैठक में जन भागीदारी आंदोलन पर जोर

यमुना के पुनरुद्धार के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती और नदी के आसपास सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करके जन भागीदारी आंदोलन बढ़ाने पर जोर दिया गया. सीएमओ के बयान में कहा गया कि दिल्ली के अलावा, ब्रज के आसपास के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकता है, जिससे ब्रज यात्रा नदी-जन आंदोलन का हिस्सा बन सके. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी कि नालों में प्रवाह को मापने के साथ-साथ जलमल शोधन संयंत्रों के कामकाज पर निगरानी के लिए सूक्ष्म स्तर के तात्कालिक आंकड़ों को इकट्ठा करने के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि प्रदूषण निवारण ढांचे की आगे की योजना और कार्यान्वयन इन आंकड़ों पर आधारित होना चाहिए. बैठक में हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ प्रयागराज में संगम तक नदी के पुनरुद्धार के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श किया गया.

Also Read: ED Inquiry: ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से की साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ, दर्ज किया बयान, क्या है 3.5 एकड़ जमीन का मामला?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola